आयुक्त ग्वालियर संभाग की अध्यक्षता में अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से गुरुवार को ग्वालियर संभाग के जिला कलेक्टरों से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त श्री खत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत निर्धारित पोर्टल पर विभागों द्वारा की जाने वाली एंट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी 17 सितंबर 2026 से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा । इस अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी,आरबीसी 6(4) के प्रकरणों पर कार्यवाही,स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास की नियमित समीक्षा किये जाने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंस में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन, श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री विकास कुमार आनंद उपस्थित रहे।
#ashoknagar