कलेक्टर ने पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 04 का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन,मध्यान्ह भोजन की परखी गुणवत्ता
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय अशोकनगर पर संचालित पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 04 का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पुस्तक वितरण,साइकिल वितरण,ऑनलाइन रिकॉर्ड,दैनिक उपस्थिति,विद्यार्थियों को मिलने वाले पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में शाला स्टाफ से बात की। उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्कूली बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूली बच्चों के साथ बैठक मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया।साथ ही मध्यान्ह भोजन के मेन्यू ,गुणवत्ता को परखा।
इस अवसर पर एपीसी महेंद्र जैन,एपीसी अभिषेक चौधरी,प्रधानाध्यापक गायत्री पंत,शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,बीएसी जगमोहन यादव सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
#ashoknagar