लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय ने 7 जगहों पर छापेमारी कर 12 लोगों को नशा सेवन में किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 3:43 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में 7 जगहों छापेमारी कर 12 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.रामगढ़ चौक से 2, लखीसराय में इंग्लिश मोहल्ला से 2,किऊल थाना क्षेत्र में बिच्छवे से 3, खगौर से 1, बड़हिया थाना क्षेत्र में प्रतापपुर से 2, इंदूपुर से 1 तथा जैतपुर से 1 शराबी गिरफ्तार हुए.