नरवल: महाराजपुर में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, 5 साल के बच्चे ने पुलिस को बुलाया
महाराजपुर थाना क्षेत्र में खेत में बकरी जाने के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के घर में घुसकर मंगलवार शाम 5 बजे लाठी डंडों से हमला कर दिया।हमले में शमी अहमद,जरीना खातून और निशा गंभीर रूप से घायल हो गए।हमला होते देख 5 साल का बच्चा दौड़कर थाने पहुंचा और पुलिस बुला ली।थाना प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।