नरवल: पुरवामीर में रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में रिटायर्ड दरोगा ब्रह्मानंद मिश्रा के बंद मकान में चोरी हो गई।रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि सोमवार शाम 5:00 बजे जब वह अपने मकान में पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान में रखा जनरेटर समेत कीमती सामान चोर चुरा ले गए थे। शिकायत महाराजपुर पुलिस से की गई है।थाना प्रभारी ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।