नरवल: अमेज़न ने बिना डिलीवरी किए सामान को डिलीवर्ड दिखाया, महाराजपुर के युवक ने दर्ज कराई एफआईआर
महाराजपुर के नगरा गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अमेजॉन से सामान मंगाया था।अमेजॉन ने बिना सामान भेजे डिलीवर्ड मार्क कर दिया।अमित ने इसकी शिकायत कस्टमर केयर पर की तो कस्टमरकेयर ने बताया कि समान डिलीवर हो चुका है, जबकि अमित को ऑर्डर किया गया सामान नहीं मिला था।जिसके बाद अमित ने व्यापार मंडल के सहयोग से शनिवार रात 10:00 बजे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।