नरवल: साढ़ के दरगाही लाल नहर पुल के पास अनियंत्रित डग्गामार बस पलटी, 6 महिलाओं समेत 7 लोग घायल
साढ़ के दरगाही लाल नहर पुल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डग्गामार बस रविवार सुबह 11:00 बजे पलट गई। घटना में 6 महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।