पंडारक: पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Pandarak, Patna | May 14, 2026 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।जिसमें एक पक्ष के कई लोगों ने मिलकर एक लड़की को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता गौरी कुमारी ने लगभग 12 बजे बताया कि गोतिया और उसके माता पिता के बीच झगड़ा चल रहा था। जब वह छुड़ाने के लिए गई तो उसे ही लाठी डंडे से मार पीट कर अधमरा कर दिया गया।