फिरोज़ाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम ने लड़कियों की तरक्की में रोड़ा बने अफसरों को दी चेतावनी, लंबित आवेदनों का जल्द करें निपटारा
कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ देने में ढिलाई अब अफसरों को महंगी पड़ सकती है। जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी स्तर पर जहां भी आवेदन लंबित हैं, उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। दबरई कलेक्ट्रेट पर शनिवार दोपहर तीन बजे हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए।