फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर हाजी भूरा की 93 लाख 99 हजार 600 रुपये की अवैध अचल संपत्ति कुर्क की, बड़ी कार्रवाई
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना रसूलपुर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हाजी भूरा कुरैशी की लगभग 93 लाख 99 हजार छह सौ रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति को गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया। यह संपत्ति अभियुक्त ने अपनी पत्नी फरजाना बेगम के नाम स्थानांतरित की थी। कुर्क की गई संपत्ति मोहल्ला छपरिया, थाना रामगढ़ में स्थित एक पक्का आवासीय भवन है