फिरोज़ाबाद: टूण्डला रेलवे स्टेशन के बाहर गड्ढे में मिला एक दिन की नवजात बच्ची का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
बताया गया टूण्डला रेलवे स्टेशन के बाहर गडडे में एक नवजात बच्ची जो कि लगभग एक दिन की थी उसका शव पड़ा होने की जानकारी थाना टूण्डला पुलिस को शनिवार सुबह नौ बजे करीबन मिली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। संभावना जतायी गयी किसी ने डिलीवरी के बाद मृत बच्ची को गडडे में छोड़ा।