कुशलगढ़: कुशलगढ़ ने 90.10% मतदान से रचा नया इतिहास, 95 हजार में से 85 हजार मतदाताओं ने डाले वोट
पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में कुशलगढ़ के मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए 90.10 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। करीब 95 हजार मतदाताओं में से लगभग 85 हजार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वालों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पंचायत