दारुल उलूम में कथित शिव मंदिर के दावे पर फिर गरमाई सियासत!!
हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, समयबद्ध जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग!!
देवबंद/सहारनपुर: दारुल उलूम परिसर में कथित शिव मंदिर होने के दावे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपनी टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की समयबद्ध जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
संगठन ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। हालांकि, दारुल उलूम परिसर में शिव मंदिर होने संबंधी दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी इस विषय पर अंतिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
नोट: यह खबर ज्ञापन सौंपे जाने और संगठन द्वारा किए गए दावों व मांगों पर आधारित है। कथित शिव मंदिर संबंधी दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
Vishva Hindu Parishad -VHP Imran Masood Manish Yogacharya District Magistrate Saharanpur Kunwar Brijesh Singh हरीश कौशिक बजरंगदल @topfans
#Deoband #DarulUloom #Saharanpur #ShivMandir #HinduRakshaDal #UPNews #BreakingNews #DeobandNews #SaharanpurNews #News7 #TheSaharanpurVoice #UttarPradesh #TrendingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #Politics #Devband #IndiaNews #NewsUpdate