हसनपुर: हसनपुर में प्राइमरी स्कूल का मार्ग जर्जर, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हसनपुर के गांव शाहपुर खुर्द के गांव शाहपुर खुर्द में सोमवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले जर्जर और बदहाल मार्ग से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के रास्ते की हालत काफी खराब होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।