खानपुर: खानपुर क्षेत्र के 9 खिलाड़ी 54वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अजमेर में लेंगे भाग
खानपुर क्षेत्र के 9 खिलाड़ी 54 वी राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अजमेर में भाग लेंगे ।कोच अक्षय गुर्जर ने आज मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि 9 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है जिनमे गौरव मीणा केशव मीणा मंजीत यादव हर्षित मेहरा अल्फा अली जीनल अमन वर्मा मुदित मेवाड़ा करणवीर है।