🚨 खबर का हुआ असर: 2-3 घंटे में हटाई गई बांधवाल, विधि-विधान से किया गया विसर्जन
चित्तौड़गढ़ कमिश्नर रविंद्र यादव के राजकीय आवास के गेट पर लगी जन्माष्टमी की बांधवाल को खबर प्रसारित होने के 2-3 घंटे के भीतर हटा दिया गया और विधि-विधान के साथ उसका विसर्जन भी कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर में निकाय चुनाव और लगातार चल रहे त्योहारों के चलते समय नहीं मिल पाने के कारण बांधवाल को पहले नहीं हटाया जा सका था।
खबर सामने आने के बाद मामले पर ध्यान गया और कुछ ही घंटों में बांधवाल हटाकर उसका विधि-विधान से विसर्जन कर दिया गया।
वहीं, पूर्व गार्ड शंभूलाल ने हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए खबर के माध्यम से मामला सामने लाने के लिए आभार जताया।
🙏 Hello Chittorgarh News की खबर का असर — स्थानीय मुद्दा सामने आया और कुछ ही घंटों में समाधान हुआ।
📍 चित्तौड़गढ़
#खबरकाहुआअसर #चित्तौड़गढ़ #HelloChittorgarh #ChittorgarhNews #रविंद्रयादव कमिश्नर शंभूलाल राजकीयआवास बांधवाल विसर्जन स्थानीयखबर
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 8, 2026