Follow.. कोटा के ऐतिहासिक राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियां तीन महीने पहले से शुरू, गणेश पूजन कर 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियों का औपचारिक श्रीगणेश किया गया।
इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष रहे विवेक राजवंशी समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस बार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी प्रशासन के स्तर पर संभाली जाएगी, हर बार मेला समिति मेले का आयोजन करवाती है लेकिन निगम में बोर्ड भंग हो चुका है और अभी चुनाव नहीं हुए और न ही समिति फिर से बनी है। मेले में आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। कोशिश रहेगी कि कोटा के स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी मेले से अच्छा अनुभव लेकर लौटें।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय दशहरा मेला केवल कोटा शहर तक सीमित नहीं रहा है। पहले जहां यह स्थानीय आयोजन माना जाता था, वहीं अब देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक मेले को देखने पहुंचते हैं।
Sangod, Kota | Jun 25, 2026