Follow...कोटा के जेके लोन अस्पताल में स्टाफ की कथित लापरवाही फिर आई सामने, आरोप है कि पी-मैच्योर नवजात को चालीस मिनट तक नही मिली ऑक्सीजन ट्रोली
झालावाड़ से रेफर किए गए एक प्री-मैच्योर नवजात को ऑक्सीजन ट्रॉली नहीं मिलने के कारण करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा। हरनावदा निवासी महेंद्र के नवजात पुत्र को सांस लेने में परेशानी होने पर बुधवार दोपहर झालावाड़ से कोटा रेफर किया गया था। एंबुलेंस चालक सत्येंद्र नागर के अनुसार दोपहर 1:50 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी में पर्ची कटवाकर एनआईसीयू स्टाफ को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी ऑक्सीजन ट्रॉली लेकर नहीं आया। आरोप है कि 20 मिनट तक इंतजार के बाद एंबुलेंस का सायरन भी बजाया गया, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। करीब 40 मिनट बाद नवजात को एनआईसीयू में भर्ती किया गया।
Sangod, Kota | Jun 25, 2026