बाराबंकी पुलिस की नई पहल: एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर हर बुधवार सभी थानों की 1-1 ग्राम पंचायत में लगी ‘पुलिस चौपाल’। 3 जून को पुलिस-राजस्व टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर भूमि विवाद, लेन-देन, चकमार्ग, नाली जैसी शिकायतें मौके पर निपटाईं। ग्राम अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर, शस्त्र लाइसेंस की भी समीक्षा हुई। साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियम और हेल्पलाइन 112/1090/1930 की जानकारी दी गई, ड्रोन अफवाहों से सतर्क रहने की अपील। #BarabankiPolice #PoliceChaupal #viralpost