यूपी को मिलेंगे 2 और एक्सप्रेसवे, कानपुर, बाराबंकी समेत यूपी के 8 जिलों तक सुपरफास्ट सफरउत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही डबल सौगात मिलने वाली है. पहली है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, जो बनकर तैयार हो चुका है. इसी दिन दो नए हाईवे का भी शिलान्यास किया जाएगा.
कानपुर-करबई के बीच बनेगा ग्रीन फील्ड हाईवे
कानपुर-कबरई के बीच 112 किमी. लंबा नया हाईवे बनने जा रहा है. इसको बनाने में करीब 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे. केंद्र सरकार इसके लिए पहले ही मंजूरी दे चुकी है. यह ग्रीन फील्ड हाईवे कानपुर से फतेहपुर होते हुए हमीरपुर से होकर गुजरेगा. 7 हजार करोड़ से बनेगा
बराबंकी-बहराइच फोर लेन हाईवे !
बराबंकी से बहराइच तक दो लेन का हाईवे चार लेन का किया जाएगा. केंद्र सरकार ने इसके लिए 7 हजार करोड़ का फंड मंजूर कर लिया है. इसे बनाने के लिए बहाराइच में 140 और बाराबंकी में 110 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है.
#upnotifications #Barabanki #Highwaynews #