मेजा: मांडा के बबुरा में महिला की हत्या का 14 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
Meja, Allahabad | Apr 25, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में महिला की गला दबाकर की गई हत्या का 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। घटना के खुलासे में हो रही देरी से नाराज पीड़ित परिवार ने आज शनिवार सुबह मीडिया के सामने शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग की है।