बिहार: तेल्हाड़ा पुल के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर 2 व्यक्ति हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 शुक्रवार को तेल्हाड़ा पुल के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर 2 व्यक्ति जख्मी हो गए। वहीं दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मियों की पहचान मिरदाद मोहल्ला निवासी मोहम्मद पप्पू और सद्दाम के रूप में हुई है। बताया गया कि तेल्हाड़ा पुल के समीप हाईवा से बचने के दौरान यह हादसा हुआ है।