बिहार: जिलाधिकारी ने देवी सराय चौक स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 नालंदा के जिलाधिकारी ने देवी सराय स्थित चौक पर लगने वाले भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। देवी सराय चौक पर पूर्व से भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित थी, सड़क निर्माण के दौरान सड़क निर्माण कंपनी द्वारा प्रतिमा को दूसरे स्थल पर स्थापित कर दिया गया है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।