बिहार: राजगीर बाजार से चोरी के मामले में विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने किया निरुद्ध
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर बाजार से विधि विरुद्ध एक बालक को राजगीर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में निरुद्ध किया है। इस मामले में राजगीर थाना प्रभारी ने बताया कि उसने एक बार घर में चोरी की थी, दूसरी बार फिर चोरी करने के लिए घुसा और बाहर निकलने के दौरान वह निरुद्ध कर लिया गया। निरुद्ध किए गए विधि विरुद्ध बालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।