बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे देवी सराय चौक, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे, जहां देवी सराय चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बारिश की गई और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद', 'फिर से एक बार मोदी सरकार' के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।