सांसद की पहल पर #भागा रेलवे_फाटक पर #ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज, जल्द शुरू होगा काम*
झरिया। वर्षों से बंद पड़े भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण
#सांसद की पहल पर #भागा #रेलवे_फाटक पर #ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज, जल्द शुरू होगा काम* #झरिया। वर्षों से बंद पड़े भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता एक बार फिर साफ होता नजर आ रहा है। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पहल और राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उक्त जानकारी शनिवार को जामाडोबा फुसबंगला रेलवे गेट के समीप आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद प्रतिनिधि सह श्रमिक नेता अब्दुल गफ्फार अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि आद्रा डिवीजन के डीआरएम मुकेश कुमार गुप्ता ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने के लिए निविदा जारी कर दी है। साथ ही डीआरएम ने सांसद को लिखित रूप से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की जानकारी भी दी है। गफ्फार अंसारी ने कहा कि भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से जामाडोबा, फुसबंगला, रमजानपुर, पुटकी, भागाबांध, भौंरा और डुमरी सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे फाटक बंद रहने के कारण लोगों को अक्सर घंटों सड़क जाम में फंसे रहना पड़ता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को