झरिया/जोरापोखर/सिंदरी: अमलापारा: रमजान के पहले जुमे पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में नमाज अदा की, अमन-चैन की दुआ मांगी
रमजान के पहले जुमे (शुक्रवार) की नमाज झरिया की जामा मस्जिद में अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गई। इस मौके पर मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी रही और लोगों ने विशेष दुआएं मांगीं। जुमे के दिन विशेष रूप से खुत्बा (उपदेश) सुनाया गया और लोग रोजा की कुबूलियत के लिए अल्लाह से प्रार्थना की। पूरा माहौल इबादत में तब्दील हो गया,