झरिया/जोरापोखर/सिंदरी: झरिया वार्ड 44 से प्रत्याशी रेणु केसरी ने किया जनसंपर्क, लोगों की सुनी समस्या
धनबाद नगर निगम के वार्ड 44 की पार्षद प्रत्याशी रेणु केसरी ने वार्ड 44 के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता से वार्ड की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पिछले पार्षद कार्यकाल में साफ-सफाई सुचारू ढंग से नहीं हुई और नाली, पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। रेणु केसरी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया