इंटरैक्टिव! 📚💻
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया गया।
📍 औरंगाबाद में कार्यक्रम की झलक
समाहरणालय, औरंगाबाद के सभा कक्ष एवं एनआईसी के सभा कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री अनुपम कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
✨ ‘बिहार विद्या साथी’ की प्रमुख विशेषताएं
🔹 कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लाइव शिक्षा
🔹 24×7 ऑनलाइन शिक्षक एवं 1:1 लाइव ट्यूटर सपोर्ट
🔹 अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा
🔹 पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं निःशुल्क समाधान
🔹 असीमित अध्ययन एवं डिजिटल टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग
🔹 बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ JEE एवं NEET की तैयारी
🔹 गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री की उपलब्धता
🎯 इस पहल से राज्य के 700 मॉडल विद्यालयों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए लगभग 75 हजार शिक्षक 24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
💡 ‘बिहार विद्या साथी’—तकनीक के साथ शिक्षा, शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य।
कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में ‘बिहार विद्या साथी’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सभी पात्र विद्यार्थियों तक इसकी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराने, नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा किसी भी तकनीकी अथवा अन्य समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
#BiharVidyaSathi #बिहारविद्यासाथी #Education #DigitalEducation #QualityEducation #Aurangabad #Bihar #StudentEmpowerment #DigitalLearning #JEE #NEET
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department
Aurangabad, Bihar | Aug 24, 2026