कन्नौज: आसकरनपुरवा गांव की महिला ने डीएम से की गुहार, खेत पर कब्जा कर जुटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कन्नौज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला ने खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायती पत्र देकर 6 लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। कन्नौज के आसकरनपुरवा गांव में महिला की खेती है उस पर कब्जे की बात कही जा रही है।