कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी महिला की झोपड़ी में ससुरालियों ने लगाई आग, पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दिया पत्र
ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी रहनुमा के द्वारा सोमवार को समय करीब 11:15 पर एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ससुरालयों पर झोपड़ी में आग लगाने के मामले को लेकर शिकायती पत्र दिया,जिसमें पीड़िता ने अपनी ससुराल के चार लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया, बताया कि झोपड़ी में रखी घर की गृहस्थी जलकर हुई राख, पीड़िता ने थाने पुलिस से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।