कन्नौज: वन विभाग के रजगीरहार स्थित पौधशाला में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ऑफिस के टीन शेड में फंसा था
कन्नौज में लगातार अजगर निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को वन विभाग की पौधशाला में 10 फिट लंबा अजगर जिसने देखे वह दंग रह गया। रजगीरहार स्थित पौधशाला में अजगर निकलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।