कन्नौज: मदारीपुर गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट करने वाले पक्ष पर कार्रवाई की मांग, 2 महिलाओं को आईं चोटें
सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई। एक पक्ष के द्वारा मारपीट करने के मामले में शिकायती दिया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आठ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया। मारपीट में दो महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।