कन्नौज: शहर में अवैध तरीके से आतिशबाजी बेचने पर पुलिस करेगी कार्यवाही, सीओ कमलेश कुमार ने बताया योजना
दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही अवैध पटाखों की दुकान और अवैध भंडारण से हादसों की खबर सामने आती है। कन्नौज पुलिस ने आतिशबाजी से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्लान तैयार किया है। सीओ कमलेश कुमार ने कहा बिना लाइसेंस पटाखा विक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी साथी आबादी क्षेत्र में भंडारण पाए जाने पर माल जब्त किया जाएगा।