कन्नौज: तिर्वा के रजईमऊ ठकुराइन निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने के आरोप में शिकायती पत्र दिया
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील क्षेत्र अंतर्गत रजईमऊ ठकुराइन गांव निवासी महिला शबीना ने जमीन पर कब्जा का आरोप लगाकर मारपीट और धमकाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग रखी है। महिला ने दो अलग-अलग जमीनों पर विवाद करने वाले आरोपियों के नाम शिकायती पत्र में बताए हैं। सोमवार को शिकायती पत्र लेकर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी।