बांका: भीषण अगलगी में किसान का घर जलकर राख, 11 बकरियां जिंदा जलीं, नकदी, अनाज और जरूरी सामान भी राख
Banka, Banka | Nov 11, 2026 प्रखंड की खैरा पंचायत अंतर्गत आनंदपुर गांव में मध्य रात्रि करीब दो बजे भीषण अगलगी में किसान अरविंद यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। बुधवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद यादव परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान छत से आग की लपटें गिरने पर उनकी नींद खुली।