गोविंदगढ़: दीपावली पर घर में घुसकर महिला को लाठी-सरिये से पीटा, ससुर व देवर के साथ भी की मारपीट, बगड तिराया थाने में मुकदमा दर्ज
रामगढ़ क्षेत्र के बगड तिराया थाना अंतर्गत एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों सहित कई लोगों पर लाठी-डंडे, हॉकी और सरियों से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर महिला साथ बदसलूकी भी की। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।