रायपुर रानी: 5 फरवरी को रायपुर रानी में कांग्रेस जन संदेश यात्रा में कालका हल्के से कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता का देंगे सबूत: विधायक
कालका हल्के से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर रानी में मीटिंग का आयोजन किया गया था। आगामी 5 फरवरी को कांग्रेस जन संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रणदीप सुरजेवाला पूर्व मंत्री किरण चौधरी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की जाएगी।