रायपुर रानी: सोमवार को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर रायपुर रानी अनाज मंडी का विधायक प्रदीप चौधरी ने किया दौरा
कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा आज रायपुर रानी अनाज मंडी का दौरा कर सोमवार को आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी का जायजा लिया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस की संदेश यात्रा रायपुर रानी पहुंचेगी। जिसका कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी से जनसभा में पहुंचने की अपील की।