बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांवों को बान सुजारा परियोजना से जोड़ने केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले करीब 30 गांव जो बानसुजारा परियोजना के लाभ से वंचित हो गए।उक्त गांवो को लाभान्वित करने केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वंचित हुए 30 गांवों को बानसुजारा परियोजना से लाभान्वित किया जाए।ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा हो सके।