कैरो: कैरो में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, डिजिटल प्रणाली से मकान सूचीकरण हेतु प्रशिक्षण आरंभ
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।