उमरेठ: राखीढाना में खेत से तार चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उमरेठ थाना क्षेत्र के राखीढाना में खेत से ट्यूबवेल की लीड चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। उमरेड पुलिस ने गुरुवार को 4:00 बजे बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आरोपी को कांबिंग गश्त के दौरान पकड़ा गया।थाना उमरेठ में फरियादी विजय पिता बलदेव पवार उम्र 34 साल निवासी राखीढाना उमरेठ ने पुलिस में शिकायत की थी।