✅ प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण
✅ बंदियों से प्रकरणों के निराकरण के बारे में ली जानकारी, साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था मिली उत्तम
प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश हरदा श्री अरविन्द कुमार रघुवंशी ने शनिवार को जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी हरदा श्री चन्द्र शेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरदा श्री एस.के. भदकारिया, विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ दुबे, श्री पंकज कुमार हरणे सहायक ग्रेड-3, श्री जवाहर पारे अधिवक्ता लीगल एड, श्री अनीस खान अधिवक्ता लीगल एड एवं श्रीमती अंतिमा चौलकर अधिवक्ता लीगल एड उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जेल में परिरुद्ध बंदियों से उनके प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली गई। जेल की साफ-सफाई देखी गई, जो उत्तम पाई गई। बंदियों को प्रदाय किए जाने वाले भोजन की जांच की गई। बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करवाई जाने वाली पेशियों की जानकारी ली गई एवं पेशी के संबंध में निर्देश दिए गए।
उप अधीक्षक, जिला जेल हरदा श्री दिलीप सिंह ने बताया कि बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हेतु वर्तमान में तीन नवीन कक्ष निर्माण किए गए हैं, जिन्हें वी.सी. पेशी के रूप में उपयोग किया जा रहा है एवं तीन नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हेतु नवीन रूम के निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही तीन नए वी.सी. रूम का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
#Harda #हरदा