पटना ग्रामीण: निशांत कुमार को मिली स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी, पदभार किया ग्रहण, 6 महीने में लेनी होगी सदस्यता
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार में निशांत कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।