बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के द्वारा दिनांक 28.07.2026 को संयुक्त श्रम भवन, डालमियानगर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
नियोजन मेला का उद्घाटन अनुमण्डल पदाधिकरी डेहरी श्री निलेश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुश्री विनीता कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री विनय कुमार, सहायक निदेशक श्री सुबोध कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, अ०प्रा० नियोजनालय डालमियानगर श्री दिनेश तिवारी एवं अनुदेशक आईटीआई श्री संजय कुमार द्वारा सयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया गया।
नियोजन मेला के संबंध में श्री सुबोध कुमार सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि आज के इस नियोजन मेला में 18 नियोजकों ने भाग लिया जिसकी कुल रिक्तियां लगभग 1000 थी। आज के इस नियोजन मेला में 1491 आवेदकों ने अपना बायोडाटा जमा किया। जिसमें से 453 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट / चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मेले में लगभग 1800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस मेला में विभिन्न सरकारी विभागों यथा आईटीआई, आत्मा, RSETI, उद्योग विभाग आदि द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जिसमें 863 आवेदकों को मार्गदर्शन दिया गया है।
#IPRD
#PublicService
#YouthEmployment
#CareerOpportunity
#LabourResourcesDepartment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
Patna, Bihar | Jul 28, 2026