आज दिनांक 22.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की वर्तमान प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति, भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण निष्पादन, उपयोगिता स्थानांतरण (Utility Shifting) तथा निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित कार्यदायी एजेंसियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में उत्पन्न अवरोधों का समन्वय स्थापित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने भूमि अधिग्रहण एवं अन्य लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
42 views | Samastipur, Bihar | Jun 22, 2026