मड़ावरा: सैदपुर में वृद्ध व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
तहसील मड़ावरा के सैदपुर में एक वृद्ध व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में सोमवार को दोपहर 1बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की जामा तलाशी में एक सुसाईड नोट प्राप्त हुआ था।परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महरौनी पर अपराध पंजीकृत कर लिया है।