लाडनूं: कोलकाता रहने वाले सुजानगढ़ के दंपति के साथ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर जमीन बेची
Ladnu, Nagaur | Apr 25, 2024 लाडनूं पुलिस थाने मे कोलकाता रहने वाले एक दम्पति की जमीन के लिए फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार कर जमीन बेचे जाने का एक मामला दर्ज हुआ। पीड़ित दंपति की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले मे असल खातेदार व खेत मालिक का कहीं से फोटो लेकर फर्जी पावर ऑफ एटॉनी तैयार कर उसके आधार पर गलत तरीके से बेचाननामा तक पंजीकृत करवाकर म्युटेशन भी चढ़वा लिया।