लाडनूं: लाडनूं कस्बे में बाकलिया गांव के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल व कॉपर वायर निकाल ले गए चोर
Ladnu, Nagaur | Apr 27, 2024 लाडनूं क्षेत्र के बाकलिया गांव के पास लगे एक बिजली के चालू ट्रांसफार्मर से चोर ऑयल व कॉपर वायरिंग निकाल कर ले गए। बाकलिया डिस्कॉम मे कार्यरत जेईएन सुखदेव ने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उपखंड के रादड़ी नाडी मे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर तेल व कॉपर वायर चोरी कर ले गए। मामले की जांच एचसी गोपालराम कर रहे हैं।