लाडनूं: लाडनूं में दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कौशल विकास कार्यशाला का हुआ आयोजन
Ladnu, Nagaur | Apr 26, 2024 लाडनूं स्थित जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग मे आयोजित दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कौशल विकास कार्यशाला के शुभारंभ पर विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि आर्ट व क्राफ्ट के काम से व्यक्तिगत स्वावलंबन और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलता है इससे सृजनात्मक सोच का विकास होता है तथा अवसाद, तनाव और चिंता कम हो सकती है। संयोजक अमिता जैन ने भी विचार व्यक्त किए।